Uncategorized

अत्यधिक वर्षा से ब्यारमा नदी पर पुल क्षतिग्रस्त, दमोह-पन्ना मार्ग बंद..कलेक्टर कोचर ने जारी किए वैकल्पिक मार्ग, स्कूल और आंगनवाड़ी में छुट्टी घोषित..

दमोह, तेंदूखेड़ा । जिले में लगातार हो रही भारी बारिश ने जनजीवन को अस्त-व्यस्त कर दिया है। जिले के प्रमुख मार्गों में शामिल दमोह-हटा-गैसाबाद-सिमरिया-पन्ना राजमार्ग (क्र. 55) पर स्थित ब्यारमा नदी पर बना पुल बारिश के चलते किमी 66/6 पर क्षतिग्रस्त हो गया है। पुल की गंभीर स्थिति को देखते हुए कलेक्टर श्री सुधीर कुमार कोचर ने तत्काल प्रभाव से इस मार्ग पर यातायात बंद करने के निर्देश जारी किए हैं।

वैकल्पिक मार्ग निर्धारित

कलेक्टर कोचर ने बताया कि यात्रियों की सुरक्षा और यातायात की सुचारु व्यवस्था बनाए रखने हेतु विभिन्न वैकल्पिक मार्गों से आवाजाही की अनुमति दी गई है:छोटे वाहनों हेतु:हटा-मडियादो-वर्धा-जैतपुर-सिमरिया मार्गहटा-रनेह-बंधा-माढवा-मोहिन्द्रा-सिमरिया मार्गहटा-हिनौता-कचनारी-दादपुर-वर्धा-जैतपुर-सिमरिया मार्गभारी वाहनों हेतु:हटा-पटेरा-कुण्डलपुर-कोटा-मोहिन्द्रा-सिमरिया मार्ग(यह मार्ग सिमरिया से दमोह तथा दमोह से सिमरिया के लिए उपयुक्त)शैक्षणिक संस्थानों में छुट्टी की घोषणाजिले में वर्षा के कारण उत्पन्न परिस्थितियों को देखते हुए 30 जुलाई (बुधवार) को दमोह ग्रामीण एवं तेंदूखेड़ा ग्रामीण क्षेत्र के सभी स्कूलों एवं आंगनवाड़ी केंद्रों में अवकाश घोषित किया गया है।150 ग्रामीणों का सफल रेस्क्यू ऑपरेशनकलेक्टर कोचर ने बताया कि देवरी जमादार पंचायत के मुहार ग्राम में लगभग 150 से अधिक लोगों को रेस्क्यू कर सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है। यह कार्य एसडीआरएफ, राजस्व अमला एवं आपदा प्रबंधन टीम के सहयोग से संपन्न हुआ।पंचायत भवन में भोजन व रहने की व्यवस्था की गई है। रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान किसी भी प्रकार की जनहानि की सूचना नहीं है। कलेक्टर ने बताया कि अगला राहत अभियान अमखिरिया ग्राम की ओर बढ़ाया जाएगा।प्रशासनिक और सामाजिक सहभागिताइस रेस्क्यू अभियान में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वालों में शामिल रहे:एसडीएम आर.एल. बागरी, तहसीलदार रॉबिन जैन, जिला कमांडेंट हर्ष जैन, प्लाटून कमांडर प्राची दुबे, नायब तहसीलदार, प्रशासनिक अमला, जनप्रतिनिधिगण, समाजसेवी, संकट के साथी एवं ग्रामवासी, सतर्कता और सहयोग की अपील कलेक्टर कोचर ने जिलेवासियों से अपील की है। कि वे अनावश्यक यात्रा से बचें, प्रशासन द्वारा जारी वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करें और मौसम संबंधी सतर्कता निर्देशों का पालन करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!