Uncategorized

कलेक्टर ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, राहत कैंप की व्यवस्थाओं का लिया जायजा

दमोह । कलेक्टर श्री कोचर ने आज बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण कर राहत कैंपों में मौजूद पीड़ितों से मुलाकात की और उनकी समस्याएं सुनीं। इस दौरान उन्होंने सीईओ तेंदूखेड़ा को राहत शिविरों में खाने, पीने और अन्य मूलभूत सुविधाओं की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

कलेक्टर कोचर ने क्षतिग्रस्त मकानों और प्रभावित ग्रामीण इलाकों का अवलोकन करते हुए बताया कि प्रभावित क्षेत्रों का सर्वे कार्य प्रारंभ कर दिया गया है। उन्होंने ग्रामीणों से कहा, “चिंता न करें, शासन और प्रशासन पूरी तरह से आपके साथ है।”

उन्होंने ग्रामीणजनों से आग्रह किया कि बाढ़ के पानी से संक्रमण रोकने हेतु पानी को उबालकर ही पिएं।

कलेक्टर ने यह भी बताया कि बाढ़ से जिनके मकान क्षतिग्रस्त हुए हैं, उनके लिए प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत विशेष छूट का प्रस्ताव तैयार कर सरकार को भेजा जाएगा, जिससे प्रभावित परिवारों को जल्द से जल्द आवास की स्वीकृति मिल सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!