बाढ़ ग्रसित क्षेत्रों में पहुंचे कवि चन्द्रभान लोधी, गरीबों को बाटी खाद्य सामग्री

दमोह । जिले के सर्रा पंचायत एवं उससे सटे कई गांवों में बाढ़ आ जाने से कई घर बेघर हो गए हैं। कई लोगों के घर टूट गए और धन हानि भी हो चुकी है। इसी बीच बाढ़ ग्रसित क्षेत्र सर्रा में कवि चन्द्रभान सिंह लोधी पहुंचे। जंहा उन्होंने गरीबों को दाल, चावल, आटा एवं बच्चों को बिस्किट इत्यादि सामग्री बाटी। साथ ही ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि जिस प्रकार की मदद की जरूरत होगी करेंगे। कवि चन्द्रभान सिंह लोधी ने बताया कि बाढ़ आ जाने से जन मानस को लाखों का नुकसान हुआ है। कई लोगों के घर गिर गए हैं जो लोग बाहर रहने को मजबूर हो चुके हैं। ऐसे में इन लोगों की मदद करना चाहिए। साथ ही जिले की सभी समाजसेवी संस्थाओं से आग्रह है कि वह लोग यहां आकर बाढ़ ग्रसित क्षेत्र में खाद्य सामग्री बांटने की कृपा करें। एवं शासन प्रशासन से कहना चाहता हूं कि दवाइयों का कैंप लगाए एवं खाद्य सामग्री में पका भोजन एवं कच्चा भोजन वितरित करें। साथ ही जिन किसानों की फसलों का नुकसान हुआ है कलेक्टर साहब पटवारियों को जल्द निर्देश दें ताकि खेतों का सर्वे हो जाए और किसानों को फ़सलों का उचित मुआवजा मिल सके। चन्द्रभान सिंह लोधी ने यह भी बताया कि यदि शासन प्रशासन ने नुकसान का सही मुआवजा नहीं दिया तो फिर हमारी टीम आंदोलन करेगी। इसी बीच पुष्पेंद्र सिंह, अरविंद सिंह, अर्जुन सिंह, आजाद समाज पार्टी के जिला अध्यक्ष दीपराज जाटव, सरपंच दिनेश खरे, जनपद सदस्य नोनेलाल समेत सैकड़ो ग्रामीण उपस्थित रहे।




















