Uncategorized
सड़क हादसा: बटियागढ़ में स्टेट हाईवे पर ट्रैक्टर ट्राली के बीच लगी कार, बाल-बाल बचे सवार।

बटियागढ़ । बटियागढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत नीमन तिराहे के पास में दमोह छतरपुर स्टेट हाईवे पर ट्रैक्टर ट्राली व कार की भिड़ंत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार ट्रेक्टर ट्राली बकस्वाहा की ओर से आ रहा था। और वेगानार कार जिसका रजिस्ट्रेशन नंबर MP 16 CB 4925 दमोह से बकस्वाहा की ओर जा रही थी। कार चालक अत्यधिक शराब के नशे में में था जिस वजह से यह हादसा हुआ। वो तो गनीमत रही की कार चालक को मामूली चोट आई है और उसमें बैठी सवारियां सुरक्षित रही। वहीं ट्रेक्टर चालक को कोई चोट नहीं आई है।ग्रामीण लोगों की मदद से हंड्रेड डायल मौके पर पहुंची और घायल चालक को इलाज के लिए बोला लेकिन कार चालक को मामूली चोट के कारण उसने इलाज लेने से मना कर दिया।हंड्रेड डायल पायलट और ड्यूटी आरक्षक एवं ग्रामीण लोगों की मदद से कार को मार्ग से एक तरफ हटाया गया।
















