Uncategorized
संदिग्ध घायल अवस्था में मिला काला हिरण, घटना स्थल पर पहुंची पुलिस और वन विभाग की टीमें।

दमोह, नरसिंहगढ़ । घायल अवस्था में हिरण मिला नरसिंहगढ़ दमोह छतरपुर हाईवे पर टंडन पेट्रोल पंप के पीछे एक खेत में घायल अवस्था में काला हिरण पड़ा हुआ मिला है खेत में जब लोगों ने इसको देखा तो भीड़ इकट्ठी हो गई, घायल हिरण को देखकर स्थानीय लोगों के द्वारा पुलिस चौकी प्रभारी को इसकी सूचना दी गई वहीं घायल हिरण के इलाज के लिए वेटरनरी डॉक्टर को सूचना दी गई तत्पश्चात वन विभाग की टीम को जानकारी लगते ही नरसिंहगढ़ पहुंची और रेस्क्यू कर उसे हिरण को खेत से बाहर निकाला वन विभाग के कर्मचारियों ने बताया कि घायल हिरण मृत अवस्था में मिलाहै शव परीक्षण के लिए दमोह ले जाया जा रहा है
















