“शिक्षा के साथ नैतिकता की सीख” –उत्कृष्ट विद्यालय बटियागढ़ में नशामुक्ति शपथ दिलाई

बटियागढ़ । शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय बटियागढ़ में आज नशा मुक्ति अभियान के अंतर्गत एक जागरूकता कार्यक्रम खेल औऱ युवा कल्याण विभाग द्वारा आयोजित किया गया, जिसमें विद्यालय के शिक्षकों एवं छात्रों ने सक्रिय भागीदारी की। इस अवसर पर सभी विद्यार्थियों को नशा मुक्त जीवन जीने की शपथ दिलाई गई।विद्यालय प्राचार्य बी.एस.रावत ने अपने उद्बोधन में कहा कि “नशा न केवल व्यक्ति के स्वास्थ्य के लिए घातक है, बल्कि यह परिवार और समाज के लिए भी विनाशकारी होता है। युवा पीढ़ी को इससे दूर रखना हम सभी की जिम्मेदारी है लोगो को जागरूक करना है।”कार्यक्रम में जन सरोकार समाजसेवी समिति बटियागढ़ के रवि तिवारी ने भी भाग लिया और उन्होंने विद्यार्थियों को नशे के दुष्परिणामों से अवगत कराते हुए प्रेरणादायक संदेश दिए। “नशे से दूर रहकर ही एक स्वस्थ, समर्पित और उज्ज्वल भारत की कल्पना की जा सकती है।” एस.एल.प्रजापति ने बच्चों को शपथ दिलाई छात्रों ने सामूहिक रूप से संकल्प लिया कि वे स्वयं नशा नहीं करेंगे और अपने परिवार व समाज को भी इसके प्रति जागरूक करेंगे। भरत मिश्रा, प्रतिभा तिवारी,भगवती शरण साहू, बृजेश विश्वकर्मा, ग्रामीण युवा समन्वयक लक्ष्मी ठाकुर सहित बड़ी संख्या में बच्चे एवं स्कूल शिक्षक उपस्थित रहे।
















