सर्व सुविधायुक्त तहसील भवन का हुआ लोकार्पण, 7.95 करोड़ की लागत से हुआ निर्माण, आमजन को मिलेगी सुविधाएं

बटियागढ़ । क्षेत्र में प्रशासनिक विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए 7 करोड़ 95 लाख रुपये की लागत से नवनिर्मित संयुक्त तहसील भवन का लोकार्पण रविवार को राज्य मंत्री लखन पटेल एवं दमोह सांसद राहुल सिंह के मुख्य आतिथ्य में संपन्न हुआ।
इस अवसर पर सांसद राहुल सिंह ने कहा कि जनप्रतिनिधि ऐसा होना चाहिए जिसकी योजनाएं और कार्य आने वाली पीढ़ियों तक याद रखे जाएं। उन्होंने किसानों से अपील की कि वे अपनी खेती योग्य भूमि न बेचें, क्योंकि अब संपूर्ण बुंदेलखंड में डेमों का निर्माण हो रहा है जिससे क्षेत्र समृद्ध होगा और खेती को पानी मिलेगा।
राज्यमंत्री लखन पटेल ने कहा कि यह सर्वसुविधायुक्त भवन जनता को समर्पित है और इससे राजस्व से जुड़े कार्य समय पर पूरे हो सकेंगे। उन्होंने यह भी बताया कि बटियागढ़ अब नगर पंचायत बनने वाला है,आने बाला चुनाव नगर पंचायत का होगा। जिससे विकास की रफ्तार और तेज होगी।
उन्होंने जानकारी दी कि क्षेत्र में 50 लाख रुपये की लागत से जनपद पंचायत का नवीन भवन भी बनने बाला है जल्दी ही टेंडर लगने बाला है। एव अस्पताल का उन्नयन कर नया भवन के लिए यही पर भूमि का चयन किया गया है। जुड़ी मध्यम सिंचाई परियोजना के माध्यम से किसानों को फसल के लिए सिंचाई जल मिलेगा। साथ ही क्षेत्र में सड़कों का जाल भाजपा सरकार की देन है, जिससे 67 मजरों व टोलों तक सड़क संपर्क का कार्य प्रगति पर है।
दमोह जिले में जर्जर स्कूल भवनों की मरम्मत के लिए 9 करोड़ रुपये की राशि स्वीकृत की गई है। उन्होंने निर्देश दिए कि जर्जर भवनों में बच्चों को कदापि न बैठाया जाए।
लोकार्पण के अवसर पर कलेक्टर सुधीर कोचर, जिला पंचायत अध्यक्ष रजिता पटेल, पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष नरेंद्र व्यास, जनपद अध्यक्ष मंगल कुशवाहा, अनुविभागीय अधिकारी निकेत चौरसिया, तहसीलदार योगेन्द्र चौधरी, मंडल अध्यक्ष अरविंद्र पटेल, कपिल शुक्ला एवं रूपकिशोर उदैनिया सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि और अधिकारी उपस्थित रहे।
इस अवसर पर अतिथियों ने नवनिर्मित भवन में स्थापित कार्यालयों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की जानकारी ली। भवन के शुरू होने से अब क्षेत्रवासियों को राजस्व सेवाओं का त्वरित और सहज लाभ मिलेगा।




















