रक्तदान शिविर का आयोजन 60 लोगो ने किया रक्तदान

बटियागढ़। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बटियागढ़ में आज विशाल रक्तदान शिविर का शुभारंभ हुआ। इस शिविर में 100 यूनिट रक्त संग्रहण का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। जानकारी के अनुसार दोपहर तक लगभग 60 लोगों ने स्वेच्छा से रक्तदान किया, वहीं रक्तदान की यह प्रक्रिया पूरे दिन जारी रहेगी।
ब्लड यूनिक वेन टीम की देखरेख में शिविर का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें सुरक्षा और स्वास्थ्य मानकों का विशेष ध्यान रखा जा रहा है। शिविर में बड़ी संख्या में युवा, सामाजिक कार्यकर्ता और स्थानीय नागरिक रक्तदान करने के लिए पहुंच रहे हैं।
शिविर में विशिष्ट जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति से कार्यक्रम की गरिमा और अधिक बढ़ गई। पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष पं. नरेंद्र व्यास, शहजादपुरा सरपंच पं. नरेंद्र कटारे, बटियागढ़ सरपंच करन पटेल, मंडल अध्यक्ष अरविंद पटेल, बीएमओ डॉ. महेश लोधी नरेश शुक्ला महेंद्र विश्वकर्मा सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने शिविर स्थल पर पहुँचकर रक्तदाताओं का हौसला बढ़ाया।
कार्यक्रम के आयोजकों ने क्षेत्रवासियों से अपील की है कि अधिक से अधिक संख्या में आकर इस पुनीत कार्य में सहयोग करें और मानवता की सेवा में अपना योगदान दें।




















