Uncategorized

नशें से दूरी है जरुरी” हस्ताक्षर नशा मुक्ति अभियान में नागरिकों ने नशे के पोस्टर पर हस्ताक्षर किए।

रिपोर्ट विनोद उदेनिया

बटियागढ़ । इसी कड़ी में आज दिनांक 27 जुलाई 2025 को थाना बटियागढ़ में हस्ताक्षर नशा मुक्ति अभियान के तहत् बटियागढ़ थाना प्रभारी सुधीर कुमार बेगी द्वारा कस्बा बाजार में नशा मुक्ति हस्ताक्षर अभियान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें ग्रामीणों ने बढ़-चढ कर हिस्सा लिया एवं नशे से दूरी बनाने के हस्ताक्षर कर शपथ ली। टीआई बेगी ने Say No To Drugs के पोस्टर्स पर, आम नागरिकों से हस्ताक्षर करवा कर, नशा न करने के लिए प्रेरित भी किया गया।
मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा चलाए जा रहे उक्त अभियान के तहत बटियागढ़ थाना क्षेत्र सभी ग्रामों में पहुंच कर हर जाति और वर्ग के आम नागरिकों के बीच जाकर, उन्हें नशे के नकारात्मक पक्ष से अवगत करवाते हुए उनसे अपील की जा रही है कि, आप स्वयं भी नशे से दूर रहें और अपने आसपास के लोगों को भी नशा छोड़ने के लिए प्रेरित करें और इस सामाजिक बुराई को हटाने के इस अभियान में सहभागी बनें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!