Uncategorized
संगठन के कार्यकर्ताओं ने दो पेटी अवैध शराब के साथ पकड़ा आरोपी, सौंपा पुलिस को

दमोह । भगवती मानव कल्याण संगठन के कार्यकर्ताओं ने कोतवाली चौराहे पर दमयंती संग्रहालय के सामने पकड़ी दो पेटी अवैध देशी शराब।प्राप्त जानकारी के अनुसार भगवती मानव कल्याण संगठन के जिला महामंत्री ने बताया कि हम सभी संगठन के सदस्य दमयंती संग्रहालय के सामने से गुजर रहे थे तभी एक व्यक्ति बाइक से अवैध शराब लेकर जा रहें थे। जबकि कल पंद्रह अगस्त है सभी शासकीय शराब दुकानें बंद रहेगी। इसी बंद के चलते गांव गांव में अवैध शराब भैजी जा रही थी ताकि शराब अच्छे दामों में बिक सके।जैसे ही हमने रोका और संबंधित थाना पुलिस को सूचना दी और पुलिस तुरंत आ गई। और अवैध शराब के साथ एक आरोपी को पुलिस के सुपुर्द किया। पुलिस का भगवती मानव कल्याण संगठन को बहुत अच्छा सहयोग मिल रहा है।
















