यह अंतिम सोमवार बहुत ही शुभ है माना गया है, एक लाख तक श्रद्धालु पहुंचने की संभावना।

दमोह । अंतिम सोमवार पर देर सुबह भगवान श्री जागेश्वर नाथ धाम के पट खुलते ही हजारों भक्तों का जन सैलाब उमर पड़ा, बता दे की बांदकपुर के आसपास दमोह, हिंडोरिया, गुंजी और भी क्षेत्र से भक्तगढ़ पैदल पहुंचकर श्री जागेश्वर नाथ धाम जी का दर्शन उपरांत जल अभिषेक करेंगे। इसी को लेकर आज कांवरियों के साथ भारी भीड़भाड़ बांदकपुर में पहुंची है। जहां मंदिर ट्रस्ट और पुलिस प्रशासन द्वारा पर्याप्त रूप से गर्व ग्रह के बाहर से ही जलहरी से जल अर्पित किया जा रहा है। इसके पूर्व भगवान श्री जागेश्वर नाथ धाम की श्रृंगार के साथ आरती की जा रही है।हिंडोरिया से दमोह सांसद राहुल सिंह भी अपने साथियों के साथ बांदकपुर पहुंचे। वही मंत्री धर्मेंद्र सिंह के अनुज सत्येंद्र सिंह भी कावड़ यात्रा लेकर रात्रि में पहुंचे हैं।आज सावन माह का अंतिम सोमवार है। इस दिन सेवार्थ सिद्धि योग का संयोग है। जिसमें चंद्रमा अनुराधा नक्षत्र और चित्रा नक्षत्र से वृश्चिक राशि पर संचार करेगा। साथ ही इस दिन ब्रह्म और इंद्र योग का संयोग भी रहेगा, जो भगवान शिव की पूजा के लिए बहुत ही शुभ माना जाता है। पुलिस प्रशासन में एडिशनल एसपी सुजीत सींग भदोरिया, एसडीओपी पथरिया प्रिया सिंघी, डीएसपी सौरभ त्रिपाठी, फेमिदा खान, अरविंद सिंह, धर्मेंद्र गुर्जर, नीतेश जैन, चौकी प्रभारी राजेंद्र मिश्रा, सब इंस्पेक्टर संजू सैयाम, चौकी प्रभारी फुटेरा आनंद कुमार, मडियादो शिवांगी गर्ग, रावेंद्र बागरी, चौकी प्रभारी मनीष यादव, दिनेश गोस्वामी, यातायात थाना प्रभारी दलबीर सिंह मार्को, निरीक्षक अमित गौतम, साहब सिंह, सहित पुलिस बल मौजूद।
















