Uncategorized
हटा पुलिस ने ग्राम इटवा में दबिश देकर जप्त की 28 पेटी अवैध शराब,आरोपी मौके से फरार

दमोह, हटा: हटा थाना क्षेत्र के इटवा गाँव मे आंगनवाड़ी के समीप एक सूने मकान में दबिश देकर घर मे रखी 28 पेटियों को जप्त करने में सफलता प्राप्त की है। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर सूने मकान में रखी 28 पेटी देशी प्लेन मसाला शराब जप्त की गई है। पकड़ी गई शराब की कीमत करीब एक लाख 40 हजार रुपए बताई गई है।
थाना प्रभारी धर्मेंद्र उपाध्याय ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर एक टीम गठित कर मंगलवार रात करीब 11 बजे इटवा ग्राम में दबिश दी जिसमे एक मकान से 28 पेटियां जप्त कर आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही की गई है। वही आरोपी त्रिलोक सिंह लोधी मोके से फरार हो गया है। जिसकी तलाश करने में पुलिस जुटी हुई है।




















