एनीमिया मुक्त भारत अभियान अंतर्गत कार्यक्रम का आयोजन

बटियागढ़ । जिला कलेक्टर के निर्देशानुसार जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर रीता चटर्जी के मार्गदर्शन में हाई स्कूल सादपुर, प्राथमिक स्कूल सादपुर,कन्या छात्रावास सादपुर में आयरन फॉलिक एसिड का वितरण करवाया गया एव आयरन सप्लीमेंट्री के फायदे के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई ।
इसी क्रम में प्राथमिक एवं माध्यमिक स्कूल घूघस में भी शिक्षकों द्वारा आयरन सप्लीमेंट्री देने में कुछ परेशानी की जानकारी प्राप्त होने पर तत्काल ही जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर रीता चटर्जी,संस्था प्रभारी डॉक्टर महेश सिंह, जिला विस्तार एवं माध्यम अधिकारी डॉक्टर चंद्रशेखर पांडे द्वारा स्कूल पहुंचकर इसके फायदे के में बारे में समझाई दी ओर सभी बच्चों को आयरन सप्लीमेंट्री का वितरण करवाया गया सभी बच्चों ने आयरन की दवाई खाई कार्यक्रम में संस्था से नरेश शुक्ला पूजा शुक्ला,मीरा अहिरवाल एवं समस्त आशाओं की उपस्थित रही!!




















