शुभमन गिल के लिए पनौती बना यह इंग्लिश क्रिकेटर, बोली ऐसी बात कि आउट हो गए भारतीय कप्तान
साझा किए वीडियो में देखा जा सकता है जब भारतीय टीम के कप्तान शुभमन गिल क्रीज पर बल्लेबाजी करने के लिए उतरे. उसी दौरान स्लीप में क्षेत्ररक्षण कर रहे विपक्षी टीम के सलामी बल्लेबाज बेन डकेट ने उनपर छींटाकशी करनी शुरू कर दी. डकेट ने कहा, '600 रन और इस सीरीज से उसका सफर खत्म. इस खिलाड़ी के लिए 600 रन काफी हैं.'

भारत और इंग्लैंड के बीच जारी तीसरा टेस्ट मुकाबला बेहद रोमांचक मोड़ पर पहुंच गया है. आखिरी दिन भारतीय टीम को जीत के लिए 135 रनों की दरकार है. वहीं मेजबान टीम इंग्लैंड भी पीछे नहीं है. अगर वह भारत के शेष बचे छह विकेट चटकाने में कामयाब होती है, तो यहां मुकाबला उसके पाले में चला जाएगा.
दोनों टीमें जीत के लिए कड़ी जद्दोजहद कर रही हैं. खिलाड़ी साम, दाम, दंड, अर्थ, भेद सभी तरह के हथकंडे अपना रहे हैं. चौथे दिन जब भारतीय टीम के कप्तान शुभमन गिल क्रीज पर बल्लेबाजी के लिए उतरे. उस दौरान भी विपक्षी टीम की तरफ से उनका ध्यान भंग करने की पूरी कोशिश की गई. जिसका वीडियो की तरफ से साझा किया गया है.
साझा किए वीडियो में देखा जा सकता है जब भारतीय टीम के कप्तान शुभमन गिल क्रीज पर बल्लेबाजी करने के लिए उतरे. उसी दौरान स्लीप में क्षेत्ररक्षण कर रहे विपक्षी टीम के सलामी बल्लेबाज बेन डकेट ने उनपर छींटाकशी करनी शुरू कर दी. डकेट ने कहा, ‘600 रन और इस सीरीज से उसका सफर खत्म. इस खिलाड़ी के लिए 600 रन काफी हैं.’













