आठ साल बाद दोबारा मिला था मौका, मगर बोझ बनकर रह गया यह भारतीय खिलाड़ी
सालों बाद टीम इंडिया के पास लॉर्ड्स में जीत हासिल करने का सुनहरा मौका बना है. मगर लक्ष्य का पीछा करते हुए बल्लेबाजों ने बेहद निराशाजनक आगाज किया है. खासकर करुण नायर ने जिस तरह से बल्लेबाजी की है. वह बेहद ही दिल तोड़ने वाली साबित हुई है.

Karun Nair, India vs England: सालों बाद टीम इंडिया के पास लॉर्ड्स में जीत हासिल करने का सुनहरा मौका बना है. मगर लक्ष्य का पीछा करते हुए बल्लेबाजों ने बेहद निराशाजनक आगाज किया है. खासकर करुण नायर ने जिस तरह से बल्लेबाजी की है. वह बेहद ही दिल तोड़ने वाली साबित हुई है.
33 वर्षीय बल्लेबाज को लगातार युवा खिलाड़ियों को नजरअंदाज करते हुए मौका दिया जा रहा है. मगर वह हर बार उन उम्मीदों पर खरे नहीं उतर पा रहे हैं. उनके फ्लॉप प्रदर्शन का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि जारी सीरीज के अबतक तीनों मैचों में उन्हें मौका दिया गया है. जहां वह छह पारियों में 131 रन ही बना पाए हैं, जो अच्छा नहीं कहा जाएगा.
आठ साल बाद दोबारा मिला है मौका
करुण नायर को भारतीय टीम में करीब आठ साल बाद दोबारा मौका मिला है. मगर इस मौके को अबतक वह भुनाने में नाकामयाब रहे हैं. 33 वर्षीय खिलाड़ी के घरेलू क्रिकेट में लगातार बेहतरीन प्रदर्शन को देखते हुए उन्हें दोबारा टीम में चांस दिया गया है. मगर वह इस सुनहरे मौके को अबतक भुना नहीं पाए हैं.













