व्यापार
आईटी शेयरों और विदेशी फंडों की निकासी से शुरुआती कारोबार में गिरावट; सेंसेक्स-निफ्टी लुढ़के
हफ्ते के पहले कारोबारी दिन घरेलू शेयर बाजार सपाट स्तर पर खुला। हालांकि, थोड़ी देर बाद ही यह लाल निशान पर पहुंच गया। सेंसेक्स और निफ्टी गिरावट के साथ कारोबार करते दिखे।

आईटी शेयरों में बिकवाली के दबाव और विदेशी फंडों की निकासी के बीच सोमवार को शुरुआती कारोबार में बेंचमार्क सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी में गिरावट दर्ज की गई। 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 232.93 अंक गिरकर 82,267.54 पर आ गया। 50 शेयरों वाला एनएसई निफ्टी 71.4 अंक गिरकर 25,078.45 पर आ गया।
सेंसेक्स की कंपनियों में बजाज फाइनेंस, इंफोसिस, टेक महिंद्रा, भारती एयरटेल, एचसीएल टेक और एशियन पेंट्स सबसे ज्यादा गिरावट में रहे। हालांकि, ट्रेंट, एक्सिस बैंक, महिंद्रा एंड महिंद्रा और एनटीपीसी को फायदा होते दिखा। एक्सचेंज के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने शुक्रवार को 5,104.22 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।













