मनोरंजन

करिश्मा को बर्थडे विश करते हुए बोलीं करीना- ‘यह साल हमारे लिए मुश्किल रहा पर तुम कहती हो न…

कपूर खानदान की लाडली और 90 के दशक की दिग्गज अभिनेत्री करिश्मा कपूर आज अपना 51वां जन्मदिन मना रही हैं। इस मौके पर उनके फैंस के साथ-साथ तमाम सेलेब्स भी करिश्मा को जन्मदिन की शुभकामनाएं दे रहे हैं।

कपूर खानदान की लाडली और 90 के दशक की दिग्गज अभिनेत्री करिश्मा कपूर आज अपना 51वां जन्मदिन मना रही हैं। इस मौके पर उनके फैंस के साथ-साथ तमाम सेलेब्स भी करिश्मा को जन्मदिन की शुभकामनाएं दे रहे हैं। इसी लिस्ट में करिश्मा की बहन और अभिनेत्री करीना कपूर ने भी अपनी बहन को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं। करीना ने एक खास तस्वीर शेयर करते हुए करिश्मा के लिए एक दिल छू लेने वाला नोट भी लिखा है।

करीना कपूर ने अपने इंस्टाग्राम पर बहन करिश्मा कपूर और सैफ अली खान की एक पुरानी तस्वीर शेयर की है। ये तस्वीर किसी एल्बम से क्लिक की हुई मालूम होती है। इस तस्वीर में करिश्मा एक ऑफ शोल्डर फ्लोरल ड्रेस में आंखों पर ब्लैक चश्मा लगाए नजर आ रही हैं। साथ में सैफ अली खान ब्लैक कोट व्हाइट शर्ट और पिंक टाई में आंखों पर चश्मा लगाए काफी डैशिंग लग रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!